उत्तराखंड- शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म का प्रयास ,केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की शुरू
Udham Singh Nagar Crime News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर में एक तलाकशुदा महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है इतना ही नहीं आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो बना लिया उसे वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक यहां आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि गांव धीमरखेड़ा निवासी एक युवक परिवार के साथ किराये पर रहता है। धीरे-धीरे उसने पीड़िता से दोस्ती कर ली और इसी बीच शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। मना करने पर शादी की और कोर्ट मेरिज करने का वायदा किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया
पीड़िता ने कोर्ट मेरिज करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इस मामले में पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन में शिकायती पत्र दिया। जहां काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। इसके बाद आईटीआई थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई एसएसपी ने प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेकर आईटीआई पुलिस को इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


