उत्तराखंड: यहां घर के आंगन से नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म
गदरपुर (उधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत गदरपुर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर उजागर हुई है। यहां देर सांय को घर के बाहर घूम रही नाबालिग को दो युवकों ने अपहरण कर दुष्कर्म की घटना से हड़कंप मच गया है। पीड़ित बालिका की माँ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दरिंदों की तलाश आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गदरपुर क्षेत्र के एक गांव में निवास करने वाली महिला ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि 29 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी घर के बाहर टहल रही थी। इस दौरान ग्राम महतोष निवासी साजिद व आरिफ ने उसकी बेटी का जबरन अपहरण कर लिया। जिसके बाद दोनों उससे पास के लिए खेत में ले गए। जहां पर साजिद ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बेटी के घर व आसपास नहीं दिखने पर परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। कुछ देर बाद जब वह बदहवास हालत में वापस लौटी तो उसने आपबीती बताई।
महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी साजिद एवं आरिफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष सतीश चंद कापड़ी ने बताया कि महिला उपनिरीक्षक प्रियंका टम्टा को मामले की जांच सौंपी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें