उत्तराखंड: यहां सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
एक की हुई शिनाख्त ,दूसरे युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी
सितारगंज : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत सितारगंज में दर्दनाक हादसा।
सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के सिडकुल रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पुलिस को एक शव की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गयी है। जबकि दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम नानकमत्ता के ग्राम कनपुरा मटिहा निवासी 25 वर्षीय अशोक राणा पुत्र सहदेव राणा बाइक से अपने दोस्त के साथ वापस सितारगंज आ रहा था। तभी वे सिडकुल रोड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अशोक राणा व उसके साथी बाइक सवार अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं अशोक राणा की मौत की सूचना मिलते ही परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे।
मृतक अशोक के ममेरे भाई सिसौना सिडकुल निवासी अजय राणा ने बताया कि 22 मार्च को अशोक का विवाह हुआ था। बताया कि कुछ दिन पूर्व ही अशोक फैक्ट्री में लगा था। अशोक की मौत के बाद पत्नी आंचल राणा व स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इधर सीएचसी सीएमएस डा. राजेश आर्या व डा. अभिलाषा पांडे ने दोनों युवकों की मौत हेड इंजरी के कारण होने की आशंका जताई। वहीं कोतवाल प्रकाश सिंह दानू व उपनिरीक्षक जर्नादन भट्ट ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से हादसे की जानकारी ली।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें