Uttarakhand: यहां ग्रामीण के मकान पर गिरा पेड़ , दो लोगों की मौत , सात घायल
बागेश्वर के गुनकोट गांव में आज सुबह तड़के दर्दनाक हादसा
बागेश्वर: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटे से हो रही भारी बारिश का कहर जारी है। राज्य के कुमाऊं गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर भारी बारिश ने तबाही मचाई है जिसमें जान माल का नुकसान भी हो रहा है।
यहां बागेश्वर जनपद के गुनकोट गांव में ग्रामीण के मकान में विशालकाय तुन का पेड़ गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। जिला प्रशासन की टीम राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई है।
शुक्रवार की तड़के करीब दो बजे बागेश्वर के गुनकोट गांव में ग्रामीण के मकान के ऊपर विशाल काय तुन का पेड़ गिर गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गांव वालों द्वारा जिला प्रशासन को मामले की सूचना देते हुये बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक गीता देवी पत्नी कैलाश राम 46 वर्ष और आदित्य राम पुत्र गणेश राम 10 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि कैलाश राम पुत्र मोहन राम 54 वर्ष, पूरन राम पुत्र कैलाश राम 31 वर्ष, मनोज कुमार 20 वर्ष, निर्मला देवी 35 वर्ष, रेनू 26 वर्ष, मोहन राम 80 वर्ष और मनोज कुमार घायल हो गए हैं।
मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम द्वारा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि घटना रात दो बजे की है। बचाव दल मौके पर पहुच गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें