यूपी: बीजेपी ने जारी की 107 प्रत्याशियों की लिस्ट , पढ़िए किसे कहां से मिला टिकट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। दिल्ली में पार्टी के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लिस्ट जारी की। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जिले की सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि ये दोनों सीटें पहले और दूसरे चरण में नहीं हैं, फिर भी पार्टी ने अपने इन दो बड़े नेताओं को लेकर स्थिति साफ कर दी है। योगी आदित्यनाथ को लेकर चर्चा थी कि वे अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं।अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। भाजपा ने अभी पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है। यूपी में पहले चरण के लिए 58 सीटों पर और दूसरे चरण में 55 सीटों पर (कुल 113 सीट) वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए भाजपा ने 57 और दूसरे चरण के लिए 48 सीटों का ऐलान किया है। भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम काट दिए गए हैं। लिस्ट में 21 नए चेहरों को चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है। भाजपा ने कांग्रेस सपा- रालोद ओर बहुजन समाज पार्टी की लिस्ट जारी होने के बाद जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण किया है।







सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand: सीएम धामी के स्पष्ट निर्देश , अपराधियों पर हो कड़ी कार्रवाई , कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
धौलास भूमि प्रकरणः अनियमित बिक्री पर देहरादून जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, पैमाइश के साथ जांच शुरू
हल्द्वानी: आयुक्त के छापे में खुली इस नशा मुक्ति केंद्र की पोल , लाइसेंस निरस्त
देहरादून: जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, दूरस्थ गांव काण्डोई भरम में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनी जन समस्याएं
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने की राज्य में प्रस्तावित व निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा