Uttarakhand Weather: होली पर आज मौसम , इन जिलों में बरसेंगे बादल- होगी बर्फबारी

Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today (14.03.2025): मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज रंगों के पर्व होली पर मौसम का मिजाज मिला-जुला बने रहने की संभावना है। प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में रिमझिम बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी के अलावा मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं आंशिक बादल और दिन में चटख धूप खिलने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक दोपहर बाद प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के करवट लेने के आसार हैं , जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार आज 14 मार्च शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज- चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के आसार हैं। देहरादून , समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाएंगे और दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। नैनीताल, पौड़ी , टिहरी , चंपावत सहित विभिन्न जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक 15 मार्च से पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता में और तेजी आने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है वही ,गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। डिग्री का अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें