मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण किया। परियोजना के तहत अलकनंदा नदी पर 200 मीटर लंबा पुल और 900.30 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई है। सोमवार से मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन शुरू हो गया है। इसके नियमित संचालन से केदारनाथ और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सीधे जुड़ेंगे तथा रुद्रप्रयाग बाजार में यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने जल्द ही परियोजना के लोकार्पण की बात कही। इस दौरान उन्होंने ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान के तहत संगम लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। पुस्तकालय को 2,500 से अधिक पुस्तकें मिल चुकी हैं, जबकि मुख्यमंत्री ने अभियान में 150 पुस्तकें उपलब्ध कराई हैं।... Read More



Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें
Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास
Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल
Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश
Dehradun News: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ेगा