#HaridwarNews

हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में चेन स्नेचिंग के आरोपी नरेश उर्फ भिंडे के दाएं पैर में गोली लगी। उसका साथी दिनेश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कांबिंग कर रही है।... Read More
हरिद्वार से रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए तीन महत्वपूर्ण सेवाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार तथा हरिद्वार–वेरावल और हरिद्वार–ओखा एसी एक्सप्रेस का संचालन शामिल है।... Read More
हरिद्वार पुलिस कार्यालय में तैनात महिला आरक्षी ने होमगार्ड पर WhatsApp संदेश भेजने, पीछा करने और हाथ पकड़कर अभद्रता करने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद सिडकुल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। मुख्यमंत्री ने ज्ञान, संस्कार, अनुशासन, योग, आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के समन्वय को नई पीढ़ी के लिए आवश्यक बताया।... Read More
श्यामपुर थाना पुलिस के अनुसार, चंडीघाट बस्ती में घरेलू विवाद के दौरान 60 वर्षीय प्यारे पर डंडे से हमला किया गया था। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।... Read More
मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 से संबंधित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा की जानकारी ली तथा कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डाम कोठी में अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों और कुंभ मेले की तैयारियों की विभागवार समीक्षा भी की गई।... Read More
लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर पदार्था के पास हुए हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की जान चली गई। दोनों बाइक से लौट रहे थे, तभी टेंपो ट्रेवलर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।... Read More
कांगड़ी फ्लाईओवर पर कार और स्कूटी की टक्कर में दो किशोरों की मौत के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। श्यामपुर पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और हादसे में शामिल वाहन के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय स्तर पर फ्लाईओवर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की मांग भी उठ रही है।... Read More
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। 5 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी के बीच हरिद्वार में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी है, जबकि प्रदेशभर में आकाशीय बिजली और तेज बारिश को लेकर भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।... Read More
हरिद्वार में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई है। डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 44 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 26 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं, सीएम हेल्पलाइन की 36 दिन से अधिक पुरानी लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। ... Read More