Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दुखद: नहीं रहे मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विदेश

दुखद: नहीं रहे मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Mohan Chandra Joshi November 24, 2025
ख़बर शेयर करें -

हैदराबाद। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का लंबी बीमारी के बाद आज 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके फैन्स में गहरी शोक लहर दौड़ गई है। धर्मेंद्र का निधन उनके 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले हुआ। वह 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। धर्मेंद्र की तबीयत हाल ही में खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 11 दिनों तक आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहे। कुछ दिन पहले उनके निधन की अफवाह फैल गई थी, जिस पर उनके पूरे परिवार ने नाराजगी जताई थी। अस्पताल से जारी किए गए वीडियो में धर्मेंद्र को बेड पर आराम करते हुए देखा गया था, जिसमें उनकी पत्नी प्रकाश कौर, बेटे सनी और बॉबी देओल तथा बेटियां उनके पास मौजूद थीं। आज धर्मेंद्र के घर के बाहर सुबह से ही हलचल बनी रही। इसी बीच उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल शमशान घाट के बाहर नजर आई हैं। हालांकि, धर्मेंद्र के परिवार की तरफ से दोपहर तक उनके निधन को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। अभिनेता धर्मेंद्र के घर के बाहर आज एक एंबुलेंस देखी गई। एंबुलेंस के घर में प्रवेश करने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और घर से करीब 50 मीटर की दूरी तक बैरिकेडिंग कर दी गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हलचल बढ़ गई । धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का फर्स्ट लुक पोस्टर भी आज सामने आया। इस फिल्म में वह लीड अभिनेता अगस्त्य नंदा के पिता की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह उनकी करियर की अंतिम फिल्म होगी, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा, हम भी तेरे’ से कदम रखा और इसके बाद कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। उनकी चर्चित फिल्मों में ‘आई मिलन की बेला’, ‘पूजा के फूल’, ‘हकीकत’, ‘बाजी’, ‘सत्याकाम’, ‘आया सावन झूम के’, ‘राजा जानी’, ‘लॉफर’, ‘चुपके-चुपके’, ‘चरस’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘धर्म वीर’, ‘गजब’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, और ‘अपने’ शामिल हैं।

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर उत्तराखंड समेत कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने जताया दुख

अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दुख जताया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सुप्रसिद्ध भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन भारतीय फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आपकी मुस्कान और आपके किरदार हमेशा हम सभी को याद रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “लोकप्रिय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन अत्यंत दुखद एवं कला व फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सिनेमा जगत को समृद्ध करने में उनका अद्वितीय योगदान और अभिनय सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।”
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा, “भारतीय सिनेमा जगत के प्रख्यात अभिनेता धर्मेंद्र देओल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने सशक्त अभिनय, सिनेमा के प्रति समर्पण और विलक्षण प्रतिभा से उन्होंने करोड़ों दर्शकों के हृदय में स्थान बनाया। उनका जाना भारतीय कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों व प्रशंसकों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।”
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, “भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। धर्मेंद्र ने अपने सरल, सहज और प्रभावशाली अभिनय से पीढ़ियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। उनका व्यक्तित्व जितना विनम्र था, उतना ही प्रेरणादायक भी। धर्मेंद्र का जाना फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मरांग बुरु से प्रार्थना करता हूं और शोकग्रस्त परिवारजनों, उनके प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, “लोकप्रिय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान अविस्मरणीय और अप्रतिम है। उन्होंने अपने सशक्त अभिनय, सहज व्यक्तित्व और सरलता से करोड़ों हृदयों में विशेष स्थान बनाया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वे पुण्य आत्मा को सद्गति प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवारजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दें।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Featured Uttarakhand Morning post.com

Related Stories

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद तबाही का दृश्य Nepal Flood: मौत का आंकड़ा पहुंचा 177, 826 लापता; 300 से ज्यादा भारतीय भी शामिल
  • दुर्घटना
  • विदेश

Nepal Flood: मौत का आंकड़ा पहुंचा 177, 826 लापता; 300 से ज्यादा भारतीय भी शामिल

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का दृश्य Nepal Flood: नेपाल में सैलाब की तबाही, 95 की मौत; 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता
  • दुर्घटना
  • विदेश

Nepal Flood: नेपाल में सैलाब की तबाही, 95 की मौत; 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
CM पुष्कर सिंह धामी The Economic Times World Leaders Forum 2026 में संबोधित करते हुए Uttarakhand News: विकास, निवेश और सुशासन पर CM धामी का फोकस, बोले- अग्रणी राज्यों की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: विकास, निवेश और सुशासन पर CM धामी का फोकस, बोले- अग्रणी राज्यों की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक India-Nepal Border: देहरादून में भारत-नेपाल JWG की 14वीं बैठक शुरू, सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

India-Nepal Border: देहरादून में भारत-नेपाल JWG की 14वीं बैठक शुरू, सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर मंथन

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
17 से 23 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • IMG_20260828_212413 Nainital News: CM धामी कल हल्द्वानी पहुंचेंगे, क्रीड़ा विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से संवाद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: CM धामी कल हल्द्वानी पहुंचेंगे, क्रीड़ा विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से संवाद

  • देवीधुरा बग्वाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • संस्कृति

    Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी

  • बिंदुखत्ता में सिलेंडर लीकेज से घर में लगी भीषण आग Lalkuan News: रक्षाबंधन पर बिंदुखत्ता में सिलेंडर लीकेज का हादसा, घर में भीषण आग; लाखों का सामान खाक
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: रक्षाबंधन पर बिंदुखत्ता में सिलेंडर लीकेज का हादसा, घर में भीषण आग; लाखों का सामान खाक

  • उत्तराखंड में बारिश के दौरान घने बादलों से घिरा पहाड़ी क्षेत्र Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 30 अगस्त से और तेज होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 30 अगस्त से और तेज होगा मानसून

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,286)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,494)
  • खेल (362)
  • चंपावत (988)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (717)
  • देहरादून (11,138)
  • नैनीताल (6,489)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,163)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (515)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (638)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,372)
  • हरिद्वार (925)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: CM धामी कल हल्द्वानी पहुंचेंगे, क्रीड़ा विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से संवाद Nainital News: CM धामी कल हल्द्वानी पहुंचेंगे, क्रीड़ा विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से संवाद Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी Lalkuan News: रक्षाबंधन पर बिंदुखत्ता में सिलेंडर लीकेज का हादसा, घर में भीषण आग; लाखों का सामान खाक Lalkuan News: रक्षाबंधन पर बिंदुखत्ता में सिलेंडर लीकेज का हादसा, घर में भीषण आग; लाखों का सामान खाक Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 30 अगस्त से और तेज होगा मानसून Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 30 अगस्त से और तेज होगा मानसून Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं