धर्म प्रवाह: राप्ती तट पर मां बगलामुखी महायज्ञ और विशाल भंडारा , उमड़े श्रद्धालु , Video
सत्य साधक गुरु जी की महासाधना पूर्ण होने पर राप्ती नदी के तट पर मां बगलामुखी महायज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन।
श्रावस्ती(यूपी)। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की महासाधना पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पावन राप्ती नदी के तट पर मां बगलामुखी महायज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान गुरु जी ने सभी भक्तजनों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया।

गौरतलब है कि गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर विगत 19 जून से गुरुजी यूपी के श्रावस्ती जनपद अंतर्गत पावन राप्ती नदी के तट पर मां बगलामुखी की महासाधना कर रहे थे। नवमी तिथि के अवसर पर राप्ती तट पर मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया गया। करीब 6 घंटे तक चले हवन यज्ञ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर गुरु जी ने सभी भक्तजनों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हुए कहा कि लोकमंगल की कामना को लेकर जीव मात्र के कल्याण के लिए मां बगलामुखी साधना और महायज्ञ का कार्यक्रम अनवरत जारी है उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण के साथ ही सभी लोग सन्मार्ग पर चलें और सुखी रहें यही उनकी जगजननी मां पीतांबरी से कामना है।
इस अवसर पर संत शिरोमणि रामकृष्ण महाराज , आनंद प्रधान , विवेकानंद तिवारी ,जितेंद्र शुक्ला ,पवन दुबे , पांडे जी ,ओझा जी ,राधेश्याम तिवारी समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं मूल्यांकन शुरू, रिजल्ट की तिथि भी जानिए
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा, यलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में रात का बड़ा खेल खुलासा: होटल में अवैध कसीनो, 10 डांसर सहित 35 गिरफ्तार, 12 पुलिसकर्मी निलंबित
हल्द्वानी: जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत सख्त, मौके पर निस्तारण—अतिक्रमण हटाने के निर्देश
उत्तराखंड: रिश्वत लेते फारेस्टर रंगेहाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई