Uttarakhand: दर्दनाक हादसा, सरयू नदी में डूबने से 5 किशोरों की मौत
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से बड़ी दुखद खबर आ रही है। जनपद के शेराघाट में नदी में नहाने गए पांच किशोरों की मौत हो गई है। जिससे पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। पांचों किशोरों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार की सुबह पिथौरागढ़ जनपद के सेराघाट में पांच युवक नदी में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान वह डूब गए। काफी देर तक बाहर नहीं निकले अन्य युवकों ने नदी में उनकी ढूंढ खोज की। बमुश्किल पांचों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया । लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सभी मृतक बच्चों की पहचान हो गई है। सभी किशोर गणाई गंगोली क्षेत्र के सिमाली, पूना अैर धौलियाइर गांव के बताये जा रहे है। बालकों की मौत के बाद मौके पर पुलिस के साथ ही भारी भीड़ एकत्र हो चुकी है। घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।

नदी में डूबे पांचों किशोरों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट पहुंचाया गया है। गणाई गंगोली की विधायक मीना गंगोला मौके पर पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि पांचों किशोर एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गणाई गंगोली के कूणां व सिमली गांव से सेराघाट गए थे। विवाह समारोह में उनके परिजनों को वर व वधू दोनों पक्षों से निमंत्रण था। पांचों किशोर दो तीन पहले सेराघााट चले गए थे जहां महिला संगीत आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। आज बारात गणाई गंगोली पहुंचनी थी। इससे पहले पांचों दोस्तों ने नदी में नहाने की योजना बनाई लेकिन वे नदी की गहराई को भांप नहीं सके और उसमें डूब गए।
नदी में डूब कर मरे किशोरों में कूंणा गांव निवासी 15 वर्षीय रविंद्र कुमार, 15 वर्षीय साहिल कुमार,16 वर्षीय राहुल कुमार, 16 वर्षीय पीयूष कुमार और सिमाली गांव निवासी 17 वर्षीय मोहित कुमार शामिल हैं। बच्चों की मौत की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। विधायक मीना गंगोला भी मौके पर हैं। उन्होंने बताया कि हादसा बहुत ही दर्दनाक है। मृतक बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। सभी क्षेत्रवासी मृतक बच्चों के परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
Is Umar k Bachcho ka dhayan rakhna pehla kartavya hai. Bike bagairah bhi nhi Dena chahiye.or ghumne kha ja rhe hai eski khabar rakhni chahiye.baki Malik pariwar walo ko hosla de.bahut hi dukhad hai.