हल्द्वानी – जुए के अड्डों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी ,16 जुआरी गिरफ्तार
Haldwani News: नैनीताल पुलिस ने जुए के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने लाखों रुपए की नगदी और ताश की गड्डियां बरामद की है। नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर जुआ खेलने का अवैध काम होता है ,जिसको देखते हुए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखानी व बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया जहां दो जुआ के अड्डे से 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, मौके पर आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नगदी और ताश के पत्ते भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए सभी आरोपी हल्द्वानी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस ने मुताबिक गश्त के दौरान कमलुवागांजा के पास एक दुकान की छत पर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मार कर डिगर सिंह, गोपाल तिवारी, योगेश जोशी, श्रीकान्त यादव, हीरा सिंह, भूपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, कल्याण सिंह और संजय सिंह मेहरा को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां से 1.02 लाख रुपये की नगदी और ताश की गड्डी बरामद की।
एक अन्य घटना में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने भी लाइन नंबर एक में एक स्थान पर छापा मारकर संजय कश्यप, विपुल गुप्ता, भरत, शुभम, विनोद और रोहित को जुआ खेलते गिरफ्तार कर दिया। पुलिस ने इनके पास से 10,140 रुपये की नगदी बरामद की है। सीओ नितिन लोहनी ने सभी आराेपिताें से पूछताछ की
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो दीपावली के त्योहार पर ज्यादा पैसे के लालच में जीत-हार की बाजी लगा रहे थे। एसएसपी मीणा ने सभी थाना चौकी प्रभारियों निर्देशित किया है कि जहां कहीं भी जुआ खेलने की शिकायत मिलती है, वहां पुलिस तत्काल कार्रवाई करें।
बता दें कि अकसर में जुआ में लोग काफी पैसा लगा देते हैं और साथ ही जमीन, जायदाद समेत तमाम संपत्तियां तक दांव में लगा देते हैं , जिससे परिवार उजड़ जाता है ,ऐसे में जुआ खेलने से परहेज करें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



महसी में साहित्य का सम्मान: ‘आक्रांत भारत’ सहित दो पुस्तकें सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरुजी को भेंट