सीएम पुष्कर सिंह धामी से सांसद हेमा मालिनी की मुलाकात, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद भेंट
स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने और महिला समूहों को सशक्त बनाने पर जोर
नई दिल्ली/ देहरादून। नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हेमा मालिनी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के अम्ब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद भेंट किए।
स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान देने पर जोर
मुलाकात के दौरान ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के तहत तैयार उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई। यह पहल राज्य के पारंपरिक और स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
महिला समूहों और उद्यमियों को मिलेगा बढ़ावा
गौरतलब है कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती मिल सके।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नकल पर सख्ती और पारदर्शिता पर फोकस, 17 मई परीक्षा के लिए नई SOP लागू