लालकुआं आंचल डेयरी प्रशिक्षण संस्थान में नए अधिकारी डॉ पीएस नागपाल ने किया पदभार ग्रहण
लालकुआं आंचल सहकारी डेयरी प्रशिक्षण संस्थान (ट्रेनिंग सेंटर) में नए अधिकारी डॉ पीएस नागपाल ने किया पदभार ग्रहण
Nainital News- लालकुआं सहकारी डेयरी प्रशिक्षण संस्थान में नवनियुक्त प्रभारी अधिकारी डॉ पी एस नागपाल ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया एवं बधाईयां दी ।
डॉ अजीत कुमार के स्थानांतरण के बाद हल्द्वानी पी एंड आई पद पर तैनात पीएस नागपाल को सहकारी डेयरी प्रशिक्षण संस्थान में प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
पदभार ग्रहण के बाद नागपाल ने कहा संस्थान के कार्यों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जायेगी उन्होंने कहा कि डेयरी प्रशिक्षण के क्षेत्र में गुणवत्ता एवं व्यावहारिकता को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर बधाई देने वालो में हरीश उपाध्याय ,वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक सहायक प्रबंधक देवकी सेमवाल, सुनीता गौतम, सरोज आर्य, धन सिंह कोरंगा , दुग्ध संघ के अधिकारी व पदाधिकारी समेत कर्मचारी मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Union Budget 2026: आम बजट में जनता के लिए क्या हुआ सस्ता-महंगा, वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान