नैनीताल: झील में तैरता मिला रिटायर्ड प्रोफेसर का शव
नैनीताल। यहां नैनी झील में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया
गुरुवार सुबह नैनी झील में एक शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने से नगर में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया।
आज सुबह पाषाण देवी के समीप एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जिसकी पहचान बेलवाल होटल निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर एन एस राणा के रूप में हुई है। उनके पुत्र महेंद्र राणा भी प्रोफेसर है। प्रोफेसर की मौत की खबर से घर मे कोहराम मच गया। इधर पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश में जुट गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें