नैनीताल- यहां नदी में मिले लापता दोस्तों के शव , परिवार में मचा कोहराम

Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत भीमताल की कलसा नदी में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया , दोनों युवक शुक्रवार से लापता थे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को पड़ोसी की स्कूटी लेकर निकले दो दोस्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए और शनिवार को उनकी मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। दोनों दोस्तों के शव कलसा नदी की चट्टानों के बीच फंसे मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल रेस्क्यू कर दोनों के शवों को बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है दोनों युवकों को लोगों ने स्कूटी में जाते देखा था और आज दोनों के शव के समीप से स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि नैनीताल जिले में भीमताल के चाफी गांव में कलसा नदी बहती है। इस नदी में आज स्थानीय लोगों को दो युवकों के शव मिले। भीमताल के सौन गांव निवासी 16 वर्षीय अभिषेक ब्रजवासी और 21 वर्षीय करन सिंह बिष्ट शुक्रवार से लापता थे।
बताया जा रहा है कि दोनों को कुछ लोगों ने स्कूटी में जाते देखा था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कलसा नदी के तटीय क्षेत्र में मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दोनों को भीमताल सी.एच.सी.सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्कूटी और मोबाइल की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया पुलिस युवकों की मौत नदी में डूबना मान रही है , मामले की कई एंगल में जांच की जा रही है
इधर घटना से मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें