नैनीताल- पुटगांव धारी देवी मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन

नैनीताल। पुटगांव धारी नैनीताल स्थित देवी मंदिर में अखंड रामायण का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
शुक्रवार को यहां देवी मंदिर में ग्वेलज्यू मंदिर समिति के सचिव बचीसिंह कुलौरा द्वारा अखंड रामायण का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ पुजारी रमेश चन्द्र पनेरू द्वारा पंच ब्राहमण पूजा के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख बात यह रही कि शम्भूदत्त बेलवाल जो आंख नहीं देखते हैं उन्हें सम्पूर्ण रामायण मौखिक रूप से याद है इसके अतिरिक्त उनके साथी ईश्वर दत्त बेलवाल, त्रिलोचन बेलवाल, पुष्कर बेलवाल के साथ भुवन सुयाल को भी रामायण के श्लोक याद हैं। अखण्ड रामायण पाठ से क्षेत्र के वातावरण भक्तिमय, शांति सुखमय,समृद्ध हो उठा।
शनिवार को रामायण के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड ग्वालसेवा संगठन के संस्थापक अधिवक्ता पंकज कुलौरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह जीना, बची सिंह कुलौरा, धरमसिंह, जगत सिंह धौनी, श्रीमती बिसनी देवी, शंकर सिंह, कमल कुलौरा, दीपा महरा, किरन जीना, दीपक सिंह, कमलेश गरवाल, निशा कुलौरा, जया कुलौरा, सुमन रैक्वाल सहित भक्तजन व पुटगांव के ग्रामीण मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें