नैनीताल- पुलिस फायर सर्विस टीम की तत्परता से शहर में टला भीषण अग्निकांड ,देखें वीडियो
नैनीताल। पुलिस की तत्परता से शहर में भीषण अग्निकांड होने से टल गया।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार की सुबह तड़के मनुमहारानी लॉज निकट पुलिस लाईन नैनीताल के पास अज्ञात कारणों से 02 स्कूटी व 02 मोटर साईकिल में आग लगी थी जो पास में खड़े 10 वाहनों की और तेजी से बढ रही थी। सूचना पाकर नैनीताल पुलिस की फायर यूनिट मल्लीताल नैनीताल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर और अग्निशमन यंत्रों एवं मिनी हाई प्रेशर पम्प से पम्पिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया व आग को दूसरे वाहनों की और फैलने से रोका गया। फायर सर्विस नैनीताल की त्वरित कार्यवाही से शहर में भीषण अग्निकांड होने से रोका जा सका।

फायर सर्विस पुलिस टीम में
Fsso- चन्दन राम आर्य
Lfm जवाहर सिंह
Dvr भोपाल सिंह
dvr उमेश कुमार
fm मनोज भट्ट,
fm राजेंद्र सिंह,
सम्मिलित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें