नैनीताल- सीएम धामी ने गोल्ज्यू भगवान और बाबा नीम करौली का लिया आशीर्वाद
- प्रदेश की खुशहाली की कामना
नैनीताल। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घोड़ाखाल स्थिति गोल्ज्यू मंदिर पहुंचे यहां पर उन्होंने भगवान गोल्ज्यू के दर्शन कर आशीर्वाद लिया उसके उपरांत सीएम धामी कैंची धाम पहुंचे यहां पर उन्होंने बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेहरागांव नैनीताल में आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि और देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर मोहर लगाई है उन्होंने कहा 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा इस दशक को खुशहाल बनाने के लिए हमारी सरकार काम करेगी। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तदोपरांत सीएम पुष्कर सिंह धामी लालकुआं पहुंचे यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया इस दौरान का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश की जनता ने पूर्ण बहुमत से भाजपा को जिताया है उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो पर ही जनता ने मोहर लगाई है आगे भी निरंतर भाजपा सरकार द्वारा विकास किया जाएगा। उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह हाईकमान तय करेगा।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें