लालकुआं- विधायक नवीन दुम्का ने किया कई सड़कों का शिलान्यास
लालकुआं- विधायक नवीन दुम्का ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में शनिवार को विभिन्न सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर उनकी हर समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया।

शनिवार को विधायक नवीन दुमका ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के संजय नगर में 3 सड़कों का शिलान्यास किया जो कि संजयनगर में चंदन सिंह बर्थाल के घर के पास सीसी मार्ग , गणेश सिंह/गंगा सिंह के घर के पास सीसी मार्ग, चंद्र सिंह बरथाल के घर के पास सीसी मार्ग का कुल लागत 13.18 लाख से सड़क का शिलान्यास किया । इसके पश्चात विधायक नवीन दुमका ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र के अंतर्गत खुरियखत्ता में 0.8 km लम्बाई की जिसकी लागत 34.47 लाख है। यह सड़क कविंद्र कोरँगा के घर से आगे चित्रकूट लिंक मार्ग तक, नव निर्माण मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक दुम्का ने कहा कि लालकुआं विधानसभा के सभी क्षेत्रों में अब तक करोड़ों रुपए के विकास कार्य हो चुके हैं ,कई विकास योजनाएं गतिमान है। उन्होंने कहा पूरा प्रयास है कि कोई भी क्षेत्र विकास से अधूरा ना रहे। इस मौके पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से केंद्र व राज्य सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, गोविंद दानू, हेम पांडे, तारा जोशी, दीपक सुयाल, गोविंद मेहता, कविंद्र कोरंगा, अर्जुन भंडारी, हेम आर्या, गोविंद मेहता मनोज मठपाल, कुंदन चुफाल, धर्मेंद्र कोरंगा, महेंद्र साही , कमल मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें