लालकुआं ब्रेकिंग: सिंचाई नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी , जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। यहां लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिंचाईंं नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार की सुबह लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोयाबीन फैक्ट्री के पास नहर में क्षेत्रवासियों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी , सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

पुलिस के मुताबिक युवक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच में प्रतीत हो रही है , पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं कयास लगाए जा रहे हैं कि उक्त युवक नहर की पुलिया पर बैठा होगा, जिससे वह नीचे गिर गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर का कहना है कि शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं. आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
फिलहाल युवक का शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास जारी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक आसपास का नहीं लग रहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक