Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना: भारत सरकार से जल्द मिलेगी 4673 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना: भारत सरकार से जल्द मिलेगी 4673 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Mohan Chandra Joshi August 12, 2021
ख़बर शेयर करें -

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने दिया आश्वासन

किसाऊ परियोजना पर संबंधित राज्यों की होगी संयुक्त बैठक

किसाऊ परियोजना का होगा संशोधित एमओयू

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द करेंगे उत्तराखण्ड में जल जीवन मिशन की संयुक्त समीक्षा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएमकेएसवाई- हर खेत को पानी योजना में पर्वतीय राज्यों के लिये मानको में शिथिलीकरण का किया अनुरोध

सीएसएस-एफएमपी में 1108 करोड़ की 38 नई बाढ सुरक्षा योजनाओं की इन्वेस्टमेंट क्लीयरेंस की स्वीकृति का आग्रह

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भेंट की

नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना की भारत सरकार से वित्तीय स्वीकृति प्रदान करवाने और किसाऊ परियोजना का संशोधित एमओयू किए जाने का अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना की भारत सरकार से जल्द वित्तीय स्वीकृति दी जाएगी। किसाऊ परियोजना पर संबंधित राज्यों की संयुक्त बैठक की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने किसाऊ परियोजना के संशोधित एमओयू के लिये भी आश्वस्त किया। यह भी निर्णय लिया गया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड में जल जीवन मिशन की जल्द ही संयुक्त समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से पीएमकेएसवाई- हर खेत को पानी योजना के अन्तर्गत पर्वतीय राज्यों के लिये मानको में परिवर्तन या शिथिलीकरण प्रदान किये जाने का आग्रह किया। साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना- “हर खेत को पानी“ अन्तर्गत 422 लघु सिंचाई योजनाओं की स्वीकृति निर्गत किए जाने का भी अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे


लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना


मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून में यमुना नदी पर स्थित 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना पर चर्चा करते हुए कहा कि परियोजना निर्माण हेतु सभी वांछित स्वीकृतियाँ प्राप्त हैं तथा वित्तीय सहायता हेतु भारत सरकार की आर्थिक मामलों की मंत्रीमण्डलीय समिति से स्वीकृति एवं केन्द्रीय अनुदान प्राप्त होते ही इस राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने केद्रीय मंत्री से भारत सरकार की आर्थिक मामलों की मंत्रिमण्डलीय समिति से लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना की शीघ्र वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने हेतु प्राथमिकता पर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि लखवाङ बहुद्देशीय परियोजना की भारत सरकार से जल्द वित्तीय स्वीकृति दी जाएगी।


गौरतलब है कि जल संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लखवाड बहुद्देशीय परियोजना (300 मे०वॉ०) की तकनीकी स्वीकृति दिनांक 03 जनवरी, 2013 तथा निवेश स्वीकृति माह अप्रैल, 2016 में निर्गत की गयी। भारत सरकार द्वारा निर्गत निवेश स्वीकृति के अन्तर्गत परियोजना की कुल अनुमानित लागत रू० 5747.17 करोड़ में से जल घटक रू0 4673.01 करोड (81.30 %) का वित्त पोषण भारत सरकार द्वारा 90ः10 के अनुपात में किया जाना है तथा शेष रू० 1074.00 करोड़ (18.70 %) जो कि ऊर्जा घटक है, का वित्त पोषण उत्तराखण्ड सरकार द्वारा किया जायेगा।


किसाऊ परियोजना


मुख्यमंत्री ने किसाऊ परियोजना पर चर्चा करते हुए कहा कि परियोजना की विद्युत घटक लागत एवं जल घटक लागत को भविष्य में परियोजना की कुल पुनरीक्षित लागत के सापेक्ष क्रमशः 13.3 प्रतिशत व 86.7 प्रतिशत पर स्थिर किया जाए। उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश को बिना किसी बाधवार सीमा के अपने जलांश का उपयोग किये जाने और अपने जलांश के अनुपयोगी जल को (यदि कोई हो) किसी भी राज्य को विक्रय किया जाने की अनुमति हो। उत्तराखण्ड राज्य को पूर्व में अपर यमुना रीवर बोर्ड द्वारा आवंटित जलांश 3.814 प्रतिशत से कम न किया जाए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से किशाऊ बहुउद्देशीय बाँध परियोजना के कार्यान्वयन को गति प्रदान करने हेतु उक्त संशोधनों के साथ अंतर्राज्यीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किये जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करवाने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसाऊ परियोजना पर संबंधित राज्यों की संयुक्त बैठक की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने किसाऊ परियोजना के संशोधित एमओयू के लिये भी आश्वस्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश


सीएसएस-एफएमपी


मुख्यमंत्री ने केन्द्रपुरोनिधानित बाढ़ प्रबन्धन कार्यक्रम (सीएसएस-एफएमपी) के अन्तर्गत निर्माणाधीन 12 योजनाओं के लिए अवशेष केंद्रांश 29.52 करोड़ रूपये की राशि अवमुक्त करने और 38 नई बाढ़ सुरक्षा योजनाओं अनुमानित लागत 1108.38 करोङ रूपये, की इन्वेस्टमेंट क्लीयरेंस की स्वीकृति देने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रपुरोनिधानित बाढ़ प्रबन्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्माणाधीन 12 योजनायें जिनकी स्वीकृत लागत 158.67 करोड़ रूपए के सापेक्ष केन्द्रांश की धनराशि 29.52 करोड़ रूपये की राशि भारत सरकार के स्तर से अवमुक्त किया जाना शेष है। उपरोक्त सभी कार्यों की स्वीकृत लागत के सापेक्ष राज्यांश की सम्पूर्ण धनराशि पूर्व में ही राज्य सरकार द्वारा निर्गत की जा चुकी है। भारत सरकार द्वारा पूर्व में अवमुक्त केन्द्रांश की धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भी गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग, पटना, भारत सरकार को प्रेषित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने अवशेष केन्द्रांश की धनराशि 29.52 करोड रूपए भारत सरकार के स्तर से अवमुक्त किये जाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की केन्द्रपुरोनिधानित बाढ़ प्रबन्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत 38 नई बाढ़ सुरक्षा योजनायें, अनुमानित लागत 1108.38 करोड रूपए है, गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग, पटना, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा टेक्नो इकोनोमिक क्लीयरेंस प्रदान किया जा चुका है। इन्वेस्टमेंट क्लीयरेंस के लिये प्रस्ताव जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार को प्रेषित है, जिन पर स्वीकृति अपेक्षित है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

पीएमकेएसवाई- हर खेत को पानी योजना


मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की दुर्गम स्थिति को देखते हुए पीएमकेएसवाई- हर खेत को पानी योजना के अन्तर्गत पर्वतीय राज्यों के लिये मानको में परिवर्तन या शिथिलीकरण प्रदान किया जाना चाहिए। सर्फेस माइनर इरीगेशन स्किम में नहरों की पुनरोद्धार/जीर्णोद्वार, सृदृढीकरण तथा विस्तारीकरण की योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की जायें। पर्वतीय क्षेत्रों में नहर निर्माण की लागत अधिक होने के कारण वर्तमान प्रचलित गाईड लाईन 2.50 लाख रूपए प्रति हैक्टेयर लागत की सीमा को बढ़ाकर 3.50 लाख रूपये प्रति हैक्टेयर किया जाना चाहिए।
बैठक में उत्तराखण्ड के मुख्य स्थानिक आयुक्त श्री ओमप्रकाश, स्थानिक आयुक्त डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News मुख्यमंत्री उत्तराखंड लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना: भारत सरकार से जल्द मिलेगी 4673 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बादलों से घिरी ऊंची पहाड़ियां और बर्फ से ढकी चोटियां। Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट स्थित पाताल भुवनेश्वर गुफा, जहां शारदीय नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालु दर्शन करेंगे। Pithoragarh News: नवरात्रि के पहले दिन आज खुलेंगे पाताल भुवनेश्वर गुफा के द्वार, होंगे दर्शन
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: नवरात्रि के पहले दिन आज खुलेंगे पाताल भुवनेश्वर गुफा के द्वार, होंगे दर्शन

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी का शारदीय नवरात्रि शुभकामना संदेश और मां पीतांबरा माई। Navratri Special: शारदीय नवरात्रि पर गुरु जी की शुभकामनाएं, मां पीतांबरा की कृपा से मंगलमय हो जीवन
  • अध्यात्म
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड

Navratri Special: शारदीय नवरात्रि पर गुरु जी की शुभकामनाएं, मां पीतांबरा की कृपा से मंगलमय हो जीवन

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों को दर्शाती प्रतीकात्मक तस Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
हरिद्वार में महिला एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने की विजिलेंस कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
काशीपुर में डीसीएम और ई-रिक्शा की टक्कर से तीन लोगों की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य। Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बादलों से घिरी ऊंची पहाड़ियां और बर्फ से ढकी चोटियां। Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम

  • पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट स्थित पाताल भुवनेश्वर गुफा, जहां शारदीय नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालु दर्शन करेंगे। Pithoragarh News: नवरात्रि के पहले दिन आज खुलेंगे पाताल भुवनेश्वर गुफा के द्वार, होंगे दर्शन
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: नवरात्रि के पहले दिन आज खुलेंगे पाताल भुवनेश्वर गुफा के द्वार, होंगे दर्शन

  • सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी का शारदीय नवरात्रि शुभकामना संदेश और मां पीतांबरा माई। Navratri Special: शारदीय नवरात्रि पर गुरु जी की शुभकामनाएं, मां पीतांबरा की कृपा से मंगलमय हो जीवन
    • अध्यात्म
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड

    Navratri Special: शारदीय नवरात्रि पर गुरु जी की शुभकामनाएं, मां पीतांबरा की कृपा से मंगलमय हो जीवन

  • उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों को दर्शाती प्रतीकात्मक तस Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

  • हरिद्वार में महिला एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने की विजिलेंस कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (474)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,728)
  • उधमसिंह नगर (1,346)
  • क्राइम (3,543)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (746)
  • देहरादून (11,356)
  • नैनीताल (6,593)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (484)
  • पौड़ी (315)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,222)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (953)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम Pithoragarh News: नवरात्रि के पहले दिन आज खुलेंगे पाताल भुवनेश्वर गुफा के द्वार, होंगे दर्शन Pithoragarh News: नवरात्रि के पहले दिन आज खुलेंगे पाताल भुवनेश्वर गुफा के द्वार, होंगे दर्शन Navratri Special: शारदीय नवरात्रि पर गुरु जी की शुभकामनाएं, मां पीतांबरा की कृपा से मंगलमय हो जीवन Navratri Special: शारदीय नवरात्रि पर गुरु जी की शुभकामनाएं, मां पीतांबरा की कृपा से मंगलमय हो जीवन Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार