Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस अवार्ड 2024 : मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस अवार्ड 2024 : मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi August 12, 2024
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित होटल में एक चैनल द्वारा आयोजित इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस अवार्ड-2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अनेक उद्यमियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आर्थिक जगत से जुडे उद्यमियों का स्वागत करते हुए कहा कि देश व राज्य की प्रगति एवं आर्थिक विकास में उद्योग समूहों की बडी भूमिका है। उद्योग समूह न केवल रोजगार के अवसर उत्पन्न करते हैं बल्कि समाज के हर वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में भी औद्योगिक विकास की गौरवशाली परंपरा रही है। जो आज भी निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के समय राज्य को औद्योगिक क्षेत्र में मिले पैकेज के कारण राज्य में कई बडे उद्योग समूह आये। जिस कारण राज्य के युवकों को रोजगार के अवसर प्रदान हुए। राज्य सरकार द्वारा इस परंपरा को आगे भी निरंतर बढ़ाये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य ने औद्योगिक क्षेत्र में न केवल देश भर में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है। राज्य सरकार द्वारा आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ने पूरे देश और दुनिया में उत्तराखंड के प्रति सकारात्मक सोच को प्रदर्शित किया है। राज्य सरकार उद्योग के क्षेत्र में भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है तथा इस दिशा में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को आगामी 5 वर्षों में 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उत्तराखंड ने भी आगामी 5 वर्षों में राज्य की प्रति व्यक्ति आय को दुगना किये जाने का लक्ष्य रखा है। राज्य के अंदर बहुत सारे काम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का इज ऑफ डूइंग बिजनेस में अचीवर्स श्रेणी तथा स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स की श्रेणी में आना इस बात का प्रमाण है कि हमारा राज्य विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश उत्तराखंड इन्वेस्टर समिट से निवेश प्रोत्साहन और रोजगार सृजन दोनों ही दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड इन्वेस्टर समिट के बाद उत्तराखण्ड में 03 लाख 56 हजार करोड रुपए के एम. ओ. यू. हुए। जिसमें से आज लगभग 77 हजार करोड रुपए के ग्राउंडिंग पर भी काम शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने टिहरी में आंगनबाड़ी, विद्यालय और पुस्तकालय की व्यवस्थाएं परखी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राज्य ने निवेशक केंद्रित नीतियां, बुनियादी ढांचे, कुशल जनशक्ति और सुशासन के द्वारा स्वस्थ निवेश वातावरण की उपलब्धता सुनिश्चित की है। हमारी सरकार द्वारा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम नीति-2023 को लागू करके आकर्षक प्रोत्साहन के द्वारा पूर्व नीतिगत प्रोत्साहन को 10 गुना तक बढ़ाया गया है। परियोजना प्रस्ताव के निर्माण से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लस्टर विकसित करने में भी सहायता प्रदान करने का प्रावधान भी इस नीति में किया गया है। इसी प्रकार से स्टार्टअप नीति लॉजिस्टिक प्रोत्साहन के लिए नीतियां लागू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 96.71 करोड़ की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

स्टार्टअप को सुगमता पूर्वक फंड की उपलब्धता के लिए 200 करोड़ रुपए के उत्तराखंड वेंचर फंड की स्थापना भी की जा रही है। राज्य में निवेश प्रोत्साहन के लिए यूके स्पाइस नाम से निवेश प्रोत्साहन एजेंसी स्थापित कर समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर निवेश मित्र की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से निवेश में भारी वृद्धि हुई है। प्रदेश सरकार ने राज्य में अरोमा पार्क, काशीपुर में प्लास्टिक पार्क, सितारगंज में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर काशीपुर मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क पंतनगर की स्थापना की है। आज एमएसएमई क्षेत्र के उद्योगों को प्लग एंड प्ले मॉडल पर उद्यम स्थापना हेतु स्थान उपलब्ध कराकर 200 करोड़ की लागत से हरिद्वार में प्लेटेड फैक्ट्री की स्थापना का कार्य भी गतिमान है इतना ही नहीं औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले हमारे लोगों को सुविधाजनक सुलभ आवास सुविधा हेतु रेंट बेस्ट एकोमोडेशन सुविधा को भी विकसित किया जा रहा है। हमारी सरकार राज्य की समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 21वीं सादी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा, हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्यमियों के लिये अनुकूल वातावरण है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में उद्यमियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों की स्थापना से पलायन रोकने में मदद मिलेगी। इसमें उन्होंने उद्यमियों को सहयोगी बनने को कहा।

सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुसार राज्य में उद्यमियों को ही ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिये भी कारगर कदम उठाये गये है।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित उद्योग समूह से जुडे उद्यमी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस अवार्ड 2024 : मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को किया सम्मानित उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड मौसम बादल बारिश यलो अलर्ट उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान

Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
हल्द्वानी अमेजन डिलीवरी स्टोर आग दमकल रेस्क्यू हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी

Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी। उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के प्रशासनिक तबादलों से जुड़ी खबर का प्रतीकात्मक फोटो। उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
नैनीताल पुलिस और एसओजी टीम के साथ गिरफ्तार दोनों तस्कर, जिनके कब्जे से 618 ग्राम स्मैक बरामद की गई। नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक। मतदाता सूची पुनरीक्षण: 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करें राजनीतिक दल, 8 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मतदाता सूची पुनरीक्षण: 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करें राजनीतिक दल, 8 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड मौसम बादल बारिश यलो अलर्ट उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान

  • हल्द्वानी अमेजन डिलीवरी स्टोर आग दमकल रेस्क्यू हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी

  • उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी। उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान

  • आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के प्रशासनिक तबादलों से जुड़ी खबर का प्रतीकात्मक फोटो। उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले

  • नैनीताल पुलिस और एसओजी टीम के साथ गिरफ्तार दोनों तस्कर, जिनके कब्जे से 618 ग्राम स्मैक बरामद की गई। नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (605)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,333)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,382)
  • खेल (353)
  • चंपावत (947)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (291)
  • दुर्घटना (612)
  • देहरादून (10,643)
  • नैनीताल (6,283)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (475)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,016)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,115)
  • रुद्रप्रयाग (704)
  • रोजगार (486)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (879)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार