हल्द्वानी- ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर , महिला की मौत

हल्द्वानी। रामपुर रोड गोरापड़ाव बाईपास के पास हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई महिला अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी तभी पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे महिला वाहन की चपेट में आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह गोरापड़ाव बाईपास जीतपुर नेगी के पास एक ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि जीतपुर नेगी निवासी पति पुरन राम अपनी पत्नी पदमा देवी को छोड़ने जा रहा था। हादसे में पदमा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति पूरन घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ के एकत्र होते ही ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को देने पर पहुची टीपी नगर पुलिस ने ट्रक और बाइक के साथ महिला के शव को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी हैं

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन