हल्द्वानी: किशोरी के साथ दुष्कर्म- छेड़छाड़ का मामला, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे
Haldwani News- हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग किशोरी को बरामद कर दुष्कर्म और छेड़खानी करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने टीपी नगर क्षेत्र से 15 अगस्त को लापता हुई किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे बहला फुसला कर ले जाने और बाद में उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक और बाद में उसे घर छोड़ने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीपी नगर के मानपुर पश्चिम में रहने वाली एक 17 वषीय किशोरी 15 अगस्त को स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए घर से निकली थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन कहीं पता न चलने पर आखिर कोतवाली में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने किशोरी की तलाश जारी रखी। पुलिस ने अंतत: आठ दिन बाद यानी कल किशोरी को बरामद कर लिया।
किशोरी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे दीपक अधिकारी नामक युवक बहला फुसला कर अपने साथ काठगोदाम लेकर गया था। जहां शादी का झांसा देकर दीपक उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद दीपक अधिकारी विवाह करने से मुकर गया।
इसके बाद किशोरी होटल से निकल आाई। बाहर उसे हैदर नामक एक आटो चालक मिला। जिसने उसे घर छोड़ने के बहाने उसे आटो में बिठा लिया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
पुलिस ने किशोरी के मेडिकल कराने के बाद उसके बयानों के आधार पर दीपक अधिकारी और हैदर को गिरफ्तार कर लिया।
दीपक अधिकारी के खिलाफ धारा 376 पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जबकि हैदर अली के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, देशभर में बढ़ोतरी; उत्तराखंड में भी असर, जानें नए रेट