हल्द्वानी- शिक्षा अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई , नए अफसरों का स्वागत
विदाई और स्वागत समारोह आयोजित
सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई , नए अधिकारियों का किया स्वागत

हल्द्वानी। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दिनेश चन्द्र पाठक एवं उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत हंसा दत्त कर्नाटक के सेवानिवृत्त होने पर आज ब्लॉक संसाधन केंद्र धौलाखेड़ा के सभागार में दोनों को भावपूर्ण विदाई दी गई एवं दोनों के कार्यकाल की सराहना भी की गई ,एवं उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के साथ ही स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
साथ ही विकासखंड में स्थाई नियुक्ति होने पर खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र एवं नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट का स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डिकर सिंह पडियार द्वारा किया गया , विदाई एवं स्वागत समारोह कार्यक्रम में समग्र शिक्षा अभियान के अवर अभियंता गोकुल सिंह नेगी, हरिशंकर नेगी ,रमा पांडे, कमलेश रावत, अनिल कुमार जोशी ,दुर्गा जोशी, प्रह्लाद सिंह निर्खुपा,आशीष बिष्ट, डा० वीना पाठक, मनोज बडशीलिया, विकास जायसवाल, देवेंद्र बिष्ट, विजय कपिल, हरीश बिष्ट,हरि सिंह,दुर्गा जोशी आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें