हल्द्वानी ब्रेकिंग: युवती की हत्या से सनसनी , पुलिस फोर्स मौके पर
हल्द्वानी। यहां हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में युवती की हत्या से हड़कंप। एसएसपी और एसपी सिटी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर। फॉरेंसिक टीम भी पहुंची घटनास्थल पर।
इस समय की बड़ी खबर आ रही है। काठगोदाम में एक युवती की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सौतेले पिता और भाई ने बेटी और दामाद पर हमला किया है। धारदार हथियार से हमले में बेटी की मौत हो गई जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल है। हत्या के पीछे की वजह बेटी की शादी से नाराज होना बताया जा रहा है। आनन-फानन में दामाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सलमान पुत्र शेर अली निवासी कोलटेक्स काठगोदाम जिसकी पत्नी कायनात जिससे की लगभग डेढ़ माह पहले लव मैरिज की थी। आज शाम लगभग 6:30 पर लड़की के पिता सलीम अंसारी और भाई आलम ने चाकू और तलवारों से लड़की कायनात और सलमान के ऊपर हमला कर दिया ,तलवार के वार से लड़की की गर्दन कट गई और उसकी मौके पर मौत हो गयी,।
वहीं सलमान को काफी नाज़ुक हालत में बेस हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए सलमान को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है खबर लिखे जाने तक सलमान की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। इधर बताया जा रहा है दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना पर जिले की कप्तान प्रीति प्रियदर्शनी ,एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र व थानाध्यक्ष काठगोदाम समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। इधर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Union Budget 2026: आम बजट में जनता के लिए क्या हुआ सस्ता-महंगा, वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान