हल्द्वानी: कीर्तन गुरबाणी गायन के साथ पांचवी प्रभात फेरी निकली , पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत
सब ते बड़ा सतगुरु नानक जिन कल राखी मेरी… नाम मिले ता जीवा, नानक नाम मिले… कीर्तन गुरबाणी गायन के साथ पांचवी प्रभात फेरी हुई संपन्न

Haldwani News- श्री गुरु नानक देव जी के 556 वे प्रकाश पर्व को समर्पित आज पांचवी प्रभात फेरी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक पुरा भोटिया पड़ाव सुभाष नगर स्थित संपन्न हुई आज प्रातः 5:00 बजे गुरुद्वारा श्री सिंह सभा रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर नैनीताल रोड पेट्रोल पंप तिकोनिया ठंडी सड़क होकर सुभाष नगर आवास विकास चौराहा से निकलते हुए खालसा स्कूल होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु नानक पुरा पहुंची। प्रभात फेरी काफी आस्था और श्रद्धा के साथ संचालित की गई तमाम साद संगत इस प्रभात फेरी में एकत्रित हुई और ठंडी सड़क भ्रमण करते हुए गुरुद्वारे में गुरबाणी गायन करते हुए पहुंची जगह-जगह प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में महिलाएं बच्चे बुजुर्ग तमाम साध संगत कीर्तन गायक करते हुए प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की उसत्त कर रहे थे। इस दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु नानक पुरा के मुख्य सेवादार स .हरजीत सिंह सच्चर, स.जसपाल सिंह कोहली, स अमरजीत सिंह आनंद ने प्रभात फेरी का स्वागत किया आज की इस प्रभात फेरी में संगत काफी संख्या में उपस्थित थी।
इस दौरान सिख फेडरेशन के गुरप्रीत सिंह प्रिंस व सदस्य ,प्रभात फेरी इंचार्ज अमरजीत सिंह साहनी ,
परमजीत सिंह चंडोक ,अमरपाल सिंह ,जगमोहन सिंह ,कुलविंदर चड्ढा ,अमरजीत सेठी ,इस्त्री सत्संग सभा गुरु सिंह सभा गुरुनानक पुरा के जत्थे सहित रिंकल चंडोक
अमरजीत सिंह आनंद ,रणजीत आनंद, अमरीक सिंह ,सुरजीत चड्डा ,जसबीर गोल्डी ,बलवंत सिंह दलीप सिंह ,चरणजीत सेठी सहित काफी तादाद में संगत उपस्थित थी अंत में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने सिख संगठन व संस्थाओं से इस विशाल गुरपर्व के उपलक्ष पर सेवा सहयोग व भागीदारी करने की अपील करी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Union Budget 2026: आम बजट में जनता के लिए क्या हुआ सस्ता-महंगा, वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान