रोजगार समाचार: ग्रुप बी के लिए सरकारी भर्ती , आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ
देहरादून। Rojgar Samachar , Govt Job Update: राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) पदों के लिए कुल 162 ग्रुप ‘बी’ रिक्तियों की घोषणा की है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 3 फरवरी 2026 है। उम्मीदवार 18 फरवरी तक अपने आवेदन पत्र का कंपलीट प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
आयुसीमा
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50% अंक आवश्यक हैं। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग/पूर्व श्रेणी के उम्मीदवारों को केवल स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
एप्लिकेशन फीस
जनरल, ओबीसी और EWS- 450 रुपए
SC, ST, PwBD और एक्स सर्विसमैन- 50 रुपए
पेमेंट मोड- ऑनलाइन
अप्लाई कैसे करें
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर जाएं और
‘करियर’ सेक्शन पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन कर एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें,
फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें,
आवेदन का प्रिंटआउट सेव रखें।
सेलेक्शन प्रोसेस
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2026 में सेलेक्शन प्रीलिम्स, मेंस, डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के जरिए होगा। प्रीलिम्स में 100 सवाल पूछे जाएंगे, जो 100 नंबर के होंगे. 60 मिनट में पेपर सॉल्व करना होगा. नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक की होगी। पेपर में इंग्लिश, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। मेन परीक्षा में रीजनिंग, मैथ्स, जनरल अवेयरनेस (कृषि, ग्रामीण विकास, बैंकिंग), कंप्यूटर और डिस्क्रिप्टिव इंग्लिश शामिल होगी। ऑब्जेक्टिव पेपर में भी 0.25 नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


