देहरादून- मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आज , इन फैसलों पर लग सकती है मुहर
देहरादून: राज्य के करीब ढाई लाख कार्मिकों को दीपावली के मौके पर पुष्कर सिंह धामी सरकार तोहफा देने जा रही है। उनके महंगाई भत्ते (डीए) में तीन फीसद की वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही उनका डीए 28 फीसद से बढ़कर 31 फीसद हो जाएगा। साथ ही कर्मचारियों को इसी माह बोनस भी मिलेगा। इन दोनों प्रस्तावों को गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा।
मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को बोनस देने पर भी मुहर लगना तय है। राज्य कर्मचारियों के साथ ही तकरीबन 40 हजार कर्मचारी सार्वजनिक निगमों, उपक्रमों, स्थानीय निकायों के 4800 ग्रेड वेतन तक के कर्मचारियों को बतौर बोनस करीब 6908 रुपये मिलेंगे। वहीं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को 1184 रुपये बोनस दिया जाएगा।
साथ ही बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। दरअसल, प्रदेश में बीते दिन आई आपदा के दृष्टिगत आपदा के मानकों में संशोधन प्रस्ताव को मंत्रिमंडल मुहर लगा सकती है। क्योंकि आपदा मांगों में तमाम ऐसे मानक नहीं है, जिसके तहत आता प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जा सके।
इसके अलावा मंत्रिमंडल की बैठक में गोल्डन कार्ड की खामियों को दूर करने संबंधी फैसला इस बैठक में लिया जा सकता है। 2001 मे भर्ती हुए पुलिस कॉन्स्टेबलो को 4600 ग्रेड पे देने के मामले पर कैबिनेट मुहर लगा सकती है। जिसकी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की थी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें