देहरादून:सीएम धामी ने रोडवेज कर्मियों के वेतन के लिए 34 करोड़ किए स्वीकृत
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए निर्णय ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने उत्तराखण्ड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए 34 करोङ रूपए की राशि स्वीकृत की है।
बता दें कि कोविड काल में बसों का संचालन नहीं होने के कारण परिवहन निगम काफी घाटे में चला गया। जिस कारण निगम द्वारा कर्मचारियों का वेतन भी नहीं दिया गया। परिवहन निगम के कर्मचारी काफी समय से वेतन की मांग कर रहे थे।
जिसको संज्ञान में लेते हुए 14 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर व्यापक विचार विमर्श किया गया और परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन इत्यादि विषय के संबंध में सहायता के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को उत्तराखण्ड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए 34 करोङ रूपए की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उनकी समस्त समस्याओं का समाधान करने के लिये राज्य सरकार तत्पर है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें