देहरादून- बड़ी खबर: कर्नल अजय कोठियाल ने थामा भाजपा का दामन

- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मदन कौशिक के समक्ष ली बीजेपी की सदस्यता
देहरादून। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे रहे कर्नल अजय कोठियाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है कर्नल अजय कोठियाल के साथ ही उनके समर्थक भी भारतीय जनता पार्टी दफ्तर में बड़ी संख्या में मौजूद रहे ज्वाइन कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। कर्नल कोठियाल के साथ भाजपा में उनके साथ पूर्व दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय सहित सैकड़ों समर्थक भी शामिल हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी व कोठियाल की बंद कमरे में बातचीत भी हुई है।
बता दें कि हाल ही में कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के बाद तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे गए इस्तीफे में पदाधिकारियों ने कहा था कि वर्तमान में जिस तरह से संगठन काम रहा है, उससे लगता है कि उत्तराखंड में ‘आप’ का कोई भविष्य नहीं है।
अपने इस्तीफे को लेकर कर्नल ने कहा था कि त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया है। कोठियाल के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी इस्तीफा दे दिया था।
- अजय कोठियाल का परिचय
नाम – अजय कोठियाल
जन्म – गुरदासपुर, पैतृक गांव- ग्राम चौंफा, जिला टिहरी गढ़वाल
वर्तमान निवास – बसंत विहार देहरादून
जन्म तिथि – 26 फरवरी, 1968
शिक्षा – सेंट जोजेफ देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज से स्नातक
उपलब्धियां – दो बार के एवरेस्ट विजेता, एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया, केदारनाथ पुनर्निर्माण में सक्रिय भूूमिका, नंदा देवी राजजात 2014 का संचालन, सेना के कई अभियानों को अंजाम दिया, यूथ फाउंडेशन के जरिए युवाओं को जोड़ा। गौरतलब है कि अजय कोठियाल ने भारतीय सेना में रहते हुए 17 खूंखार आतंकियों को भी ढेर किया था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें