CORONA UPDATE:- प्रदेश में आज आए 429 नए मामले ,आंकड़ा 56 हजार पार
:-उत्तराखंड में आज मिले 429 नए कोरोना संक्रमित
: –56070 पहुंचा आंकड़ा
:–रिकवरी रेट -87.03%
देहरादून:-प्रदेश में आज कोरोना के 429 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 56070 पहुंच गया है।
इधर राहत की बात है कि आज 827 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 48798 मरीज ठीक हो चुके हैं।
बुधवार की सांय 7:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 429 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई , जिनमें देहरादून जिले से 157 ,हरिद्वार से 55 , नैनीताल जिले से 42, उधमसिंह नगर से 40 ,पौडी से 22 , टिहरी से 03, चंपावत से 22 , पिथौरागढ़ से 24 , अल्मोड़ा से 17 ,बागेश्वर से 09 ,रुद्रप्रयाग से 12 , चमोली से 12 ,उत्तरकाशी से 14 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
जबकि राज्य में आज 14 मरीजों की मौत तथा 827 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक जांच के लिए भेजे गए 769584 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 15872 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 56070 मरीजों में से 48798 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं ,331 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं ,796 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 6145 है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चम्पावत: मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी जनता की समस्याएं
चम्पावत: टनकपुर में मुख्यमंत्री ने जिले को दी स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात
देहरादून: गैस कालाबाजारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 17 एजेंसियों पर छापा; 19 सिलेंडर जब्त, दो गिरफ्तार
चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का निरीक्षण
उत्तराखंड: पंतनगर में सजा 119वां अखिल भारतीय किसान मेला, सीएम धामी ने किया उद्घाटन