उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान
Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे ,हेलीपेड पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने भू-कानून को लेकर बड़ी बात कही है।
भू-कानून को लेकर सीएम धामी ने कही बड़ी बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में सशक्त भू कानून लाने वाली है ,वर्तमान में सरकार द्वारा बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई जमीनों की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। सीएम धामी ने कहा कि संज्ञान में आया है कि जिन कार्यों के लिए उत्तराखंड में भूमि खरीदी गई थी उन परियोजनाओं पर कार्य ही नही हो रहा है।
नियम का उल्लंघन करने वालों पर लिया जायेगा एक्शन-सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा ऐसे में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी सभी भूमि जो नियम संगत नहीं है और नियम कानून का उल्लंघन कर ली गयी है उन जमीनों को राज्य सरकार में निहित किया जाए. जिसके लिए राज्य सरकार जल्द ही एक सशक्त भू कानून ला रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


