Big News: भाजपा में शामिल हुईं सरिता आर्य
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दिलाई सदस्यता , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद
देहरादून। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा मेंं शामिल हुईंं। उनके साथ कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी बीजेपी में शामिल हुई हैं। एक साथ महिला नेताओं के बीजेपी मेंं जाने सेे कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को बाहर का रास्ता दिखाया वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है, भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई है , इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट न दिए जाने पर नाराज सरिता आर्य महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा में शामिल हो गई हैं।
आपको बता दें सरिता आर्य पहले भी कह चुकी थी कि अगर बीजेपी मुझे टिकट देगी तो मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाऊंगी। अब भाजपा सरिता आर्या को टिकट देती है या नहीं यह तो आने वाले कुछ दिनों में ही पता चल पाएगा।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें