Big News: कुन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश , सीडीएस बिपिन रावत भी थे सवार
तमिलनाडु। तमिलनाडु के कुन्नूर में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिता रावत, रक्षा सहायक, सुरक्षा कमांडो और वायुसेना के पायलट समेत कुल 14 लोग सवार थे। फिलहाल इस बारे में अभी तक ऑफिसल जानकारी नहीं आयी है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है। खबर के मुताबिक इसमें 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इन सभी को वेलिंग्टन बेस में इलाज के लिए पहुंचाया गया है। वहीं चौथे शख्स की तलाश की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ ऊटी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि ऊटी पहुंचने से पहले कुन्नूर में घने जंगल में यह हादसा हुआ। वहीं इंडियन एयरफोर्स की तरफ से जानकारी दी गई कि, हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आज दुर्घटना का शिकार हो गया।
हेलीकॉप्टर में कौन-कौन थे सवार-

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सेना और वायुसेना की टुकड़ियां पुलिस के साथ रेस्क्यू के लिए पहुंच गई हैं और आसपास के इलाके में भी तलाश चलाया जा रहा है।

इंडियन एयर फोर्स ने की दुर्घटना की पुष्टि
तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। ये Mi-17V5 हेलिकॉप्टर था, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे। इस बात की पुष्टि इंडियन एयरफोर्स ने कर दी है। जिस जगह से हादसा हुआ वह जंगल का एरिया था। अभी तक 4 लोगों के शव बरामद होने की बात सामने आई है। सीडीएस बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थी। इसके अलावा एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी, एक अन्य अधिकारी और दो पायलट मौजूद थे। खराब मौसम के वजह से हादसा होने की बात कही जा रही है। एयर एंबुलेस को केंद्र सरकार ने तमिलनाडु भेज दिया गया जो गंभीर रूप से घायलों को दिल्ली लाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather: बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट, कब तक खराब रहेगा मौसम
उत्तराखंड: देवभूमि में लोकपर्व फूलदेई की धूम, बच्चों की टोलियां घर-घर सजा रही देहलियां
उत्तराखंड: मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, दो पुरुष और एक महिला गिरफ्तार
नैनीताल: पायलट बाबा आश्रम में चोरी का खुलासा, तल्लीताल पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपी दबोचे
चम्पावत: मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी जनता की समस्याएं