Big News: उत्तराखंड गौरव सम्मान की घोषणा , इन 5 नामों का हुआ चयन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई- शुभकामनाएं
देहरादून। उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड गौरव सम्मान वर्ष 2021 की घोषणा।
प्रदेश सरकार ने की राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर की गई यह घोषणा ।
मरणोपरांत स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी पूर्व मुख्यमंत्री को समाज सेवा व लोकसेवा के लिए दिया गया पुरस्कार।
इनके अलावा डॉ अनिल जोशी को पर्यावरण क्षेत्र में काम करने के लिए , रस्किन बॉन्ड को साहित्य के क्षेत्र के लिए ,बछेंद्री पाल को साहसिक खेल में काम करने के लिए और नरेंद्र सिंह नेगी को संस्कृति लोक गायन के क्षेत्र में उत्तराखंड गौरव सम्मान देने की घोषणा सरकार ने की है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड गौरव सम्मान वर्ष 2021 प्रदान किये जाने हेतु गठित की गयी समिति की संस्तुति के आधार पर सम्मान हेतु चयनित श्री अनिल जोशी, श्री रस्किन बॉण्ड, श्रीमती बछेन्द्री पाल, श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री नारायण दत्त तिवारी को यह सम्मान प्रदेश के विकास में उनके द्वारा दिये गये योगदान का राज्य की ओर से दिया गया सम्मान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड महोत्सव के अंतर्गत प्रतिवर्ष 5 व्यक्तियों को दिये जाने वाला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में राज्य को पहचान दिलाने वालों का सम्मान है यह सम्मान प्रेरणा का कार्य भी करेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें