बागेश्वर- इंद्र फर्स्वाण को मिली बीजेपी जिलाध्यक्ष की कमान

Bageshwar News: भाजपा संग़ठन द्वारा जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा आलाकमान ने बागेश्वर में इंद्र फर्स्वाण को जिलाध्यक्ष बनाया है। मालूम हो कि फर्स्वाण भाजपा में मंडल अध्यक्ष के बाद भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रह चुके है। वही वे भाजपा जिला कार्यालय के प्रभारी भी रह चुके है। जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओ में जोश है। वही भाजपा आलाकमान को कई भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की थी, जिसमें संगठन द्वारा अंत में इंद्र सिंह फर्स्वाण को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।
उन्होंने दायित्व मिलते ही संगठन हित के लिए टीम भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास की नीति पर जमीनी स्तर पर संगठन हित के लिए आम कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल से कार्य करना अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने भाजपा को व्यक्ति विशेष आधारित न होकर आम कार्यकर्ता को निचले स्तर से सर्वोच्च स्तर पर ले जाने वाला संगठन बताया। वही संगठन हित के लिए कार्य करने वाले आम कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात कही।
वही जिलाध्यक्ष पद की घोषणा होते ही उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट सहित सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
- बागेश्वर से गोविंद सिंह की रिपोर्ट-
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें