हल्द्वानी- सांसद ने वन्य जीवों के बढ़ते हमले की घटनाओं पर जताई नाराजगी ,दिए यह निर्देश
हल्द्वानी। वन्य जीवों द्वारा ग्रामीणों पर बढ़ते हमले की घटनाओं पर सांसद अजय भट्ट ने गहरी नाराजगी जताते हुए वन विभाग के आला अधिकारियों को ग्रामीणों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए है।
बुधवार को कोटाबाग ब्लॉक अंतर्गत नाथूजाला में हाथी द्वारा महिला को मारे जाने की घटना पर सांसद ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतका के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो ग्रामीणों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा।
गौरतलब है कि कोटाबाग नाथूजाला में बुधवार को जंगली हाथी द्वारा बिश्ना देवी पत्नी जसवंत सिंह जानवरों के लिये घास लेने गयी थीं
जिन पर जंगली हाथी ने हमला कर उनको घायल कर दिया था ,
घायल हालत में उनको उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी।
सांसद अजय भट्ट ने तत्काल मुख्यमंत्री के विशेष सचिव तथा मुख्य वन संरक्षक सतर्कता पराग मधुकर धकाते से फोन पर वार्ता कर,
मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने तथा जंगली जानवरों से ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु तत्काल आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया।
सांसद अजय भट्ट ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके क्षेत्र में चौथी घटना है , जिसमें वन्यजीवों द्वारा ग्रामीणों पर हमले हुए है।
अतः वन विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु तत्काल पुख्ता प्रबंध करें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें