हल्द्वानी: भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
शीशमहल से रानीबाग तक निकली कलश यात्रा ,शिवमंदिर में पूजा अर्चना के साथ गंगाजल से हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक
हल्द्वानी। काठगोदाम शीशमहल रामलीला मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष होने वाले महाशिवरात्री पर्व में शिवपुराण कथा का कलश यात्रा के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। रविवार को शिवपुराण कथा से पूर्व करीब 200 महिलाओं ने शीशमहल शिवमंदिर से रानीबाग चित्रशिला घाट तक कलश यात्रा निकाली। जगह-जगह- कलश यात्रा पर लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।
भव्य कलश यात्रा में महिलाओं ने भगवान शिव के हर-हर महादेव, बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। रानीबाग चित्रशिला घाट से महिलाएं अपने अपने कलश में गंगाजल लेकर वापस शीशमहल शिवमंदिर पहुंची जहां पर यज्ञाचार्यों द्वारा विधि विधान के साथ पूजन के बाद कलश में लाए गए गंगाजन से शिव का जलाभिषेक किया गया। जिसके बाद शिव की आरती तथा प्रसाद वितरण हुआ।
व्यास बंसत वल्लभ तिवारी ने पूजा अर्चना के साथ ही शिव की महिमा का गुनगान किया गया।
इस अवसर पर केशवदत्त तिवारी, गिरीश चन्द्र तिवारी, हरीश चन्द्र पांडे, पंकज खत्री, पीडी जोशी, गिरीश लोहनी, हरीश बल्यूटिया, एनडी तिवारी, सोना जोशी, आशा शुक्ला, अंजू जोशी, चंपा रौतेला, भावना पोखरियाल, गीता उप्रेती, दीपा सनवाल, राहुल जोशी, भुवन छिमवाल, श्यामली छिमवाल, पूजा भंडारी, पूनम जोशी, प्रेम जोशी समेत भारी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें