हल्द्वानी प्रेस क्लब ने कोरोना वॉरियर्स को वितरण किए मास्क-सेनेटाइजर..
हल्द्वानी। प्रेस क्लब हल्द्वानी कोरोना महामारी के चलते समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहा है।

इसी कड़ी में आज क्लब के अध्यक्ष संजय तलवार के निर्देशन में क्लब के मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी व कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृत्व में रोडवेज हल्द्वानी से नई सब्जी मंडी तथा मुखानी चौराहे तक (सभी मुख्य चौराहे व सड़क पर) तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को सेनेटाइजर और मास्क का वितरण किया गया।

विदित हो कि लॉक डाउन के दौरान प्रेस क्लब कई चरणों मे जरूरतमंद लोगों तक भोजन,राशन आदि का भी वितरण करता आ रहा है।
क्लब के इन प्रयासो को समाज के विभिन्न समुदाय और बुद्धिजीवियों द्वारा सराहा जा रहा है।

आज के इस नेक कार्य मे विशेषाधिकार समिति सदस्य रवि दुर्गापाल ,अजय चौहान ,सुशील शर्मा, नीरू भल्ला, शरद पांडेय ,कमल जोशी व सामाजिक कार्यकर्ता समित अग्रवाल मौजूद रहे। आज सेनिटाइजर का वितरण का सहयोग माँ शीतला उद्योग की तरफ से किया गया।
(अनुराग वर्मा)

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (30 मार्च–5 अप्रैल): उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट
देहरादून में ऑपरेशन क्रैकडाउन: फर्जी दस्तावेजों पर रह रहीं 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
साप्ताहिक राशिफल: 30 मार्च से 05 अप्रैल तक कैसा रहेगा आपका भाग्य, पढ़ें सभी राशियों का हाल
उत्तराखंड: देघाट में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; दो युवकों की मौके पर मौत
देहरादून: पीआरडी जवान मौत कांड में सख्ती, SI सस्पेंड, चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर