हल्द्वानी: गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे डीएफओ संदीप कुमार
उत्तरकाशी के 11000 फीट ऊंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल के संरक्षण के लिए किया सराहनीय कार्य
मुख्यमंत्री सुशासन व उत्कृष्टता सम्मान से होंगे सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर देहरादून में सीएम करेंगे सम्मानित
हल्द्वानी: उत्तरकाशी के 11 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल दयारा बुग्याल के संरक्षण के लिए किए गए इको फ्रेंडली तकनीकी प्रयासों के लिए तराई पूर्वी वन प्रभाग के नवनियुक्त डीएफओ को मुख्यमंत्री सुशासन एवं उत्कृष्टता के लिए चयनित किया गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्हें देहरादून में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार इससे पूर्व उत्तरकाशी में तैनात थे। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध 406 हेक्टयर में फैले दयारा बुग्याल के संरक्षण के लिए कई प्रयास किए। उत्तरकाशी के बारसु व रथल गांव से आठ किमी दूर स्थित बुग्याल में हो रहे भू कटाव को रोकने के लिए उन्होंने इको फ्रेंडली तरीके से ना केवल भूस्खलन को रोका बल्कि बुग्याल की सुंदरता को चार चांद भी लगाए। जिसके तहत उन्होंने दुर्गम परिस्थितियों में नारियल के रेशों से बने टाट को बांस के खंभों से बुग्याल के भूक्षरण वाले क्षेत्र में फिक्स किया साथ ही पिरुल के लॉग बनाकर पानी के बहाव की गति को कम किया। जैव विविधता समितियों द्वारा बुग्याल में आवारा पशुओं की रोकथाम की गई साथ ही उन पशुओं के लिए अलग से वनक्षेत्र आवंटित किए गए। ग्लोबल वार्मिंग के चलते बुग्यालों के क्षरण को रोकने के लिए जैविक विधि से विलुप्त होती प्रजातियों के संरक्षण किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें