सितारगंज:- सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास का कैदी फंदे पर झूला ,मौत
:-केन्द्रीय कारागार में अपनी कोठरी के टायलेट में फंदे पर झूला आजीवन सजायाफ्ता कैदी
:-जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
सितारगंज:- यहां उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज स्थित केंद्रीय कारागार में एक कैदी ने टॉयलेट में फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक आजीवन सजायाफ्ता कैदी था , घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परगना मजिस्ट्रेट तथा कोतवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता निवासी सूरत सिंह उर्फ सूरी हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी था जिसे मई 2019 में हरिद्वार से केंद्रीय कारागार सितारगंज में शिफ्ट किया गया था।
जेल अधीक्षक ददीराम मौर्य के अनुसार सूरत सिंह का शव उसकी कोठरी के टॉयलेट की छत से लटका मिला बताया जा रहा है कि उसने पायजामे के नाडे से फंदा बनाया।
घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया ,सूचना पर परगना मजिस्ट्रेट विवेक प्रकाश ,कोतवाल सलाउद्दीन ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इधर कैदी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस- प्रशासन के आला अधिकारी मामले की गहनता से जांच में जुट गये है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें