सितारगंज- शिकारियों के निशाने पर प्रवासी विदेशी परिंदे, दो गिरफ्तार
: वन विभाग की टीम ने साइबेरियन पक्षियों का शिकार करते दो शिकारी किए गिरफ्तार
सितारगंज (उधम सिंह नगर)। सर्दियों के मौसम में सात समुंदर पार से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खास विदेशी मेहमान उत्तराखंड पहुंच रहे है। इन विदेशी परिंदों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग अलर्ट पर है।
सुदूर देश से आए दुर्लभ साइबेरियन पक्षी का बैगुलडाम में शिकार करने पर वन विभाग की गश्ती टीम ने दो लोगों को शिकार करते धर दबोचा।
मिली जानकारी के अनुसार बाराकोली वन क्षेत्र के कर्मचारी, वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु बैगुलडाम वीट नंबर 1 क्षेत्र में गश्त पर थे तभी बीते रोज बैगुलडाम पानी के किनारे दो व्यक्ति जलीय पक्षियों का शिकार कर रहे थे जिस पर वन विभाग की टीम ने तीन लोगों को जलाशय में शिकार करते हुए धर दबोचा। वन विभाग के अनुसार उनके द्वारा शिकार के लिए मछली में जहर डाला गया था, जिसका सेवन करने के पश्चात पक्षियों ने दम तोड़ दिया। बताया कि शिकारियों के पास शिकार किए गए 8 पक्षी भी बरामद हुए।

विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों बेगोल कॉलोनी निवासी भवानी शंकर व विकास यादव के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण 1972 की धाराओं मे मामला दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।
टीम में वन दरोगा विनोद कुमार , सुरेंद्र सिंह बिष्ट, गणेश चंद्र जोशी, श्रवण कुमार वन आरक्षी थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें