शीतलाहाट के जंगल में मिला अज्ञात युवक का अधजला शव,तफ्तीश में जुटी पुलिस
( क्राइम रिपोर्टर-दीपक भंडारी)
हल्द्वानी। शहर में जहां लाॅकडाउन लागू है और लोग अपने घरों में कैद है
वहीं रानीबाग स्थित शीतलाहाट मंदिर के पीछे घने जंगल में एक अधजली लाश मिलने से क्षेत्रा में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष गौनी ने तत्काल काठगोदाम थाना पुलिस
को सूचना दी। जंगल में अधजली लाश की सूचना मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कप मच गया। सचूना पर काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत व काठगोदाम
चैकी प्रभारी दान सिंह मेहता ने मय टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव की
शिनाख्त करने का प्रयास किया और आस-पास के लोगों से भी जानकारी जुटाई।

प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि किसी ने युवक जंगल में ले जाकर युवक की हत्या की जिसके बाद उसकी पहचान को छिपाने के लिए उसको जलाया गया होगा। अज्ञात युवक की लाश करीब दो तीन दिन पुरानी बताई जा रहा है। लेकिन देर शाम तक पुलिस अधजली लाश की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है। युवक की अधजले शव के मामले में पुलिस आस-पास के थानों चौकी में दर्ज गुमशुदगी के
रिकोर्ड भी खंगालने में लग गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर गांव की महिलाएं घास लेकर घर को आ रही
थी तभी शीतलाहाट मंदिर के पीछे घने जंगल में एक युवक की अधजली लाश पड़ी दिखाई दी। जिसके बाद महिलाओं ने घर पहुंचकर इसकी सूचना तुरंत क्षेत्रा
पंचायत सदस्य मनीष गौनी को दी। स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष गौनी मौके पर पहुंचे और स्थानीय काठगोदाम पुलिस को सूचना दी।
सूचना के आधार पर काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत व काठगोदाम चौकी
प्रभारी दान सिंह मेहता मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लाश के आस-पास छानबीन की लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। मृतक युवक की उम्र करीब 32 से
35 बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक का चेहरा बुरी तरह से जला
पड़ा है। जिससे उसकी पहचान करना बहुत मुश्किल है। फिर भी पुलिस आस-पास सहित कई लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही वहीं थाना चौकियों में
दर्ज गुमशुदगी का रिकोर्ड भी खंगालने में जुट गई।
इधर काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत से इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जंगल में अधजली लाश की सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा निरीक्षण किया
गया जिसके बाद आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई गई तो मालूम हुआ कि पिछले 10-15 दिनों से कोई मानसिक विक्षिप्त युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि जंगल में भूख प्यास से बेहोश होकर गिर गया जिसकारण उसकी मौत हो गई होगी। माना जा रहा है कि गर्मी व कड़ी धूप के कारण उसका चेहरा व शरीर के कुछ अंग जल गए होंगे। फिलहाल पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना का स्पष्ट पता चल पायेगा।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें