लालकुआं/हल्दूचौड़- बंशीधर भगत के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब , भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाओं से लादा, विशाल बाइक रैली के साथ रोड शो कर स्वागत अभिनंदन

लालकुआं। भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के प्रथम बार यहां आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया, तथा उनके स्वागत अभिनंदन में विशाल बाइक रैली निकालकर रोड शो भी किया।
भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे बंशीधर भगत के स्वागत में कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्रवासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ढोल नगाड़ों छोलिया नृत्य के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है, उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं का सम्मान व उनकी समस्याओं का निराकरण पहली प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक नवीन दुम्का , मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान,बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी , नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ,
वरिष्ठ भाजपा नेता हेमन्त नरूला, दीवान सिंह बिष्ट, भाजयुमो अध्यक्ष मनोज बसनायत ,बॉबी संभल ,राजकुमार सेतिया, चौधरी सर्वदमन सिंह, नवीन पपोला, लक्ष्मण खाती, धन सिंह बिष्ट , रामसिंह पपोला, भरत नेगी, राजकुमार अरोड़ा ,विनोद श्रीवास्तव, सोनू सुयाल समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासियों मौजूद रहे।

हल्दूचौड़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली बार यहाँ पहुंचे बंशीधर भगत का हल्दूचौड़ चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता युग आ चुका है।वह प्रत्येक कार्यकर्ता का बेहद सम्मान करते हैं उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के बराबर है। कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है लेकिन अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर विधायक नवीन दुम्का ,जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट , ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ,पवन चौहान, धर्मेन्द्र शर्मा ,जगदीश नोला ,मण्डल अध्यक्ष ललित आर्य ,कमलेश कब्डाल ,इंदर बिष्ट, श्रीकांत पांडे ,भुवन प्रसाद , ममता पलड़िया, डीके दुम्का , उमेश शर्मा ,मोहन दुर्गापाल , कमलेश चंदोला ,शेलेन्द्र दुम्का , पूजा दुम्का ,लाल सिंह धपोला ,नीमा जोशी, शिवेश चोपड़ा ,राजेन्द्र सिंह बिष्ट समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें