(यूपी) रामपुर- बस और बोलेरो की भिड़ंत में पांच की मौत , तीन घायल
बस और बोलेरो की भिड़ंत में 5 की मौत ,तीन घायल
रामपुर। बारात की बस और बोलेरो की भिडंत में बोलेरो सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती करा दिया गया है तथा मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहबाद स्थिति शुगर मिल के 8 कर्मचारी बोलेरो से क्षेत्र में गन्ने के पेट्रोलिंग के लिए निकले थे कि सुबह 5:00 बजे शाहबाद आसफपुर रोड पर बारात की बस से बोलेरो की टक्कर हो गई।
हादसे में बोलेरो में सवार चालक शाहबाद के लोधीपुर निवासी डिंकू ,शाहबाद के चौकोनी निवासी शिवचरन ,मूंढापांडे मुरादाबाद के ग्राम मुकुटपुरा निवासी अमित, बिलारी के स्योडारा के ग्राम जसरथपुर निवासी हरवीर, चंदौसी निवासी मुकेश की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: महज 7 घंटे में चोरी का खुलासा—दो शातिर गिरफ्तार, 50 हजार रुपए का माल बरामद
Uttarakhand Weather: 2 दिन शुष्क रहेगा मौसम, 16 अप्रैल से पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड वन महकमे में बड़ा फेरबदल: 13 सीनियर IFS अधिकारियों के तबादले, कई अहम जिम्मेदारियों में बदलाव
देहरादून में आज पीएम मोदी का दौरा: 11,963 करोड़ के दून–दिल्ली कॉरिडोर की सौगात, 12 किमी रोड शो व जनसभा