यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। आज सुबह 10:44 पर दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह ) अवनीश कुमार अवस्थी ने इसकी पुष्टि की।

लीवर व किडनी संबंधित बीमारी के चलते पिछले महीने उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।
उत्तराखंड में पौड़ी जिले के यमकेश्वर के ग्राम पंचूर निवासी आनंद सिंह बिष्ट (89) को पिछले महीने मार्च में तबीयत खराब होने पर दिल्ली एम्स भर्ती किया गया था। जहां गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका उपचार कर रही थी।
सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता उत्तराखंड में यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे। वे फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से वे अपने गांव में रह रहे थे। योगी आदित्यनाथ बचपन में ही अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे।

लंबे समय से AIIMS दिल्ली में भर्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिताजी आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुःख पहुंचा। उपचार के दौरान जब भी मैं उनसे मिला हमेशा उनके चेहरे की मुस्कान उनके स्वस्थ होने का एहसास दिलाती, लेकिन आज हमारे बीच से उनका यूँ चला जाना हम सबके लिए बेहद दुःखद। परमपिता परमेश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ,मुख्यमंत्री उत्तराखंड
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें