यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गंभीर
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई है, लीवर व किडनी संबंधित बीमारी के चलते पिछले महीने उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।
जानकारी के अनुसार अस्पताल के गेस्ट्रोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक के नेतृत्व में उनका उपचार चल रहा है, फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
उत्तराखंड में पौड़ी जिले के यमकेश्वर के ग्राम पंचूर निवासी आनंद सिंह बिष्ट (89) को पिछले महीने मार्च में तबीयत खराब होने पर दिल्ली एम्स भर्ती किया गया था। जहां गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका उपचार कर रही है।
सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत पिछले लंबे समय से खराब चल रही है। इससे पूर्व उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
फिलहाल वह दिल्ली एम्स में भर्ती हैं जहां डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें