हल्द्वानी:-भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव
हल्द्वानी/लालकुआं। राज्य में कोरोना का प्रकोप जारी है। आम आदमी के साथ ही कोरोना अब जनप्रतिनिधियों को भी अपनी चपेट में ले रहा है।
यहां हल्द्वानी निवासी भाजपा जिलाध्यक्ष तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है , जिसके बाद दोनों नेताओं को डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है , बताया जा रहा है दोनों नेताओं ने पहले से ही अपने को self-quarantine किया हुआ था।
स्वास्थ्य विभाग दोनों नेताओं के संपर्क में आए लोगों और परिवार के सभी सदस्यों को क्वॉरेंटाइन कर सभी की जांच करने की तैयारी कर रहा है।
इधर लालकुआं मेन मार्केट में एक व्यापारी नेता कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। गुप्तचर विभाग और प्रशासन ने उनकी 1 सप्ताह से अब तक की रोजमर्रा की गतिविधियां खंगालनी की शुरू लालकुआ मुख्य बाजार से व्यापारी के कोरोना संक्रमित होने की खबर से नगर में लोग टेंशन में है ,नगर पंचायत ने जहां आसपास सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया वहीं स्वास्थ्य विभाग ने बाजार में थर्मल स्कैनिंग शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चंपावत: टनकपुर में 365 निर्माण श्रमिकों को कंबल, छाता और टूल किट वितरित
बागेश्वर: 17 दिसंबर से अब तक 42 शिविर, 24,612 नागरिक लाभान्वित, 695 शिकायतों का निस्तारण
रुद्रप्रयाग: मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
Uttarakhand News: प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश- सीएस
मुख्यमंत्री धामी ने आम बजट को बताया विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप